मानसून से पहले उत्तराखंड पूरी तरह अलर्ट: देहरादून में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल, 72 घंटे में सभी जिलों से मांगी तैयारी रिपोर्ट…

FB_IMG_1782986802609
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। मानसून सीजन के मद्देनज़र प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। इस दौरान सभी जनपदों को आगामी 72 घंटे के भीतर अपनी आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं ग्राम स्तरीय समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही जल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर तैयारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

 

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाया जा रहा है। इसके तहत एआई आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है, जिससे संभावित जोखिमों का समय रहते आकलन कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

 

इस अवसर पर राज्य एवं जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं से संबंधित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक भी उपस्थित रहे। बैठक में मानसून के दौरान जन-धन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Ad