स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर…

FB_IMG_1786777154592
खबर शेयर करें -

देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सूचना निदेशालय, देहरादून के प्रांगण में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया।

 

यह भी पढ़ें:  मतगणना के बीच MBPG कॉलेज में हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर मतपत्र फाड़ने का आरोप, नतीजों पर आपत्ति के बाद बढ़ा विवाद, कुछ देर तनावपूर्ण रहा माहौल; पुलिस–प्रशासन ने संभाली स्थिति...

ध्वजारोहण के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पांचवें राउंड में आर्यन बेलवाल का दबदबा, 553 वोटों के साथ सबसे आगे; मेहुल शाह दूसरे, धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर...

 

कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक रवि बिजारणिया, मनोज श्रीवास्तव एवं श्रीमती अर्चना, सूचना अधिकारी विरेश्वर तोमर सहित सूचना विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–हल्दूचौड़ कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल थमा, हिमांशु–खुशी की जीत ने बटोरी सुर्खियां...

 

राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति के उत्साह के बीच आयोजित कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के गौरव और राष्ट्रीय एकता के संदेश को और मजबूत किया।

Ad