थाना मुखानी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की तीन घटनाओं का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार…

IMG-20260211-WA0023
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की लगातार हो रही घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया माल बरामद किया है, जबकि उसका साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

 

 

 

दिनांक 30 जनवरी, 4 फरवरी और 6 फरवरी 2026 को मुखानी तथा रामनगर क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई थीं।

 

 

 

 

* 30 जनवरी को देवभूमि सैनिक कॉलोनी निवासी कमला देवी से पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र छीना गया।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

* 4 फरवरी को विठोरिया नंबर-1 निवासी बीना पाठक की दुकान पर सामान खरीदने के बहाने दो युवकों ने उनका मंगलसूत्र झपट लिया।

* 6 फरवरी को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में वियजलक्ष्मी नामक महिला के साथ भी इसी तरह की वारदात हुई।

 

 

 

 

तीनों मामलों में थाना मुखानी और कोतवाली रामनगर में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

 

 

 

 

घटनाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

 

कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान HR 29 AF 2325 नंबर की बाइक को रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पीछे बैठा साथी जंगल की ओर भाग निकला।

 

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज गांधी (36 वर्ष) पुत्र नंदराम निवासी पदमपुर, थाना मिल्क खाना, तहसील स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से दो पीली धातु के पेंडल बरामद किए गए हैं।

 

 

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने तीनों घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है और बताया कि वह दोबारा वारदात की नीयत से हल्द्वानी आ रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

अभियुक्त के विरुद्ध हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त रामपुर (उ.प्र.) में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। विस्तृत आपराधिक इतिहास जुटाया।

 

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

 

 

इस सफल कार्रवाई में मुखानी थाना, एसओजी और सीसीटीवी टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

 

 

 

Ad Ad