एसआईआर–2026: सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी खुद पहुंचे पोलिंग बूथ, मतदाता सूची की त्रुटि कराई दुरुस्त; जनता से भी की अहम अपील…

1003669358.jpg
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड में चल रहे निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज़ी से जारी है। इस अभियान के दायरे में आम नागरिकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी आ रहे हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी भी स्वयं पोलिंग बूथ पहुंचे और मतदाता सूची में दर्ज त्रुटि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ठीक कराया।

 

यह भी पढ़ें:  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, जमीन विवाद से लेकर स्कूल दाखिले तक मौके पर निपटाए मामले, प्लॉट के 5 लाख रुपये वापस दिलाए, लिव-इन मामले में तीन माह में 7 लाख लौटाने के निर्देश; सरकारी जमीन से कब्जा हटाने को पांच दिन की मोहलत...

निर्वाचन विभाग की ओर से नोटिस मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी महिला डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ पहुंचे, जहां उन्होंने बीएलओ के समक्ष आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में उनके पिता के नाम में त्रुटि दर्ज हो गई थी, जिसके सुधार के लिए उन्होंने सभी आवश्यक अभिलेख जमा कर दिए हैं।

 

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती सही और शुद्ध मतदाता सूची पर निर्भर करती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के नाम, पते, आयु अथवा अन्य विवरण में कोई गलती है तो उसे विवाद का विषय न बनाएं, बल्कि अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर जाकर बीएलओ के समक्ष आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर समय रहते सुधार अवश्य कराएं।

यह भी पढ़ें:  अच्छी खबर–स्वास्थ्य जांच का सुनहरा मौका: विनायक पैथलैब में हेल्थ चेकअप कैंप, सिर्फ ₹199 में जांच...

 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का सही विवरण दर्ज कर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है। SIR-2026 अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भविष्य में होने वाले चुनाव अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सकें।

यह भी पढ़ें:  श्रमिक परिवारों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 10,709 लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹18.49 करोड़, डीबीटी से एक क्लिक में हस्तांतरित हुई सहायता राशि, शिक्षा, विवाह, प्रसूति और मृत्युपरांत सहायता के लाभार्थी शामिल...

 

सिटी मजिस्ट्रेट ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने मतदाता विवरण का सत्यापन कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Ad