अब किताबों से नहीं, 3D और AI से होगी पढ़ाई, उत्तराखंड की प्रोफेसर डॉ. सुधा पाल के नवाचार को मिली राष्ट्रीय पहचान…

0
FB_IMG_1785841404108
खबर शेयर करें -

 

 

सितारगंज। उत्तराखंड की विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सितारगंज (उधम सिंह नगर) के भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुधा पाल द्वारा विकसित अत्याधुनिक शैक्षणिक उपकरण “Digital Physics Learning and Visualization Device” को भारत सरकार के Controller General of Patents, Designs and Trade Marks (CGPDTM) से आधिकारिक डिज़ाइन रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि तकनीक आधारित भारतीय शिक्षा नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण सरकारी मान्यता मानी जा रही है।

 

डॉ. सुधा पाल का यह अभिनव उपकरण पारंपरिक भौतिकी शिक्षा को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर विद्यार्थियों के सीखने के तरीके में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखता है। इस डिवाइस में 3D विजुअलाइजेशन, एनिमेशन, सिमुलेशन, इंटरएक्टिव लर्निंग मॉड्यूल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश किया गया है। इसके माध्यम से छात्र केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वैज्ञानिक सिद्धांतों को देखकर, समझकर और अनुभव करते हुए अधिक प्रभावी ढंग से सीख सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  डीएम ललित मोहन रयाल की संवेदनशील पहल, खुली बिजली केबलों पर तत्काल कार्रवाई, मोटाहल्दू समेत कई स्थानों पर सड़क पर पड़ी केबलें हुईं सुरक्षित, राहगीरों की सुरक्षा को लेकर एनएच को सख्त निर्देश...

 

डॉ. सुधा पाल ने बताया कि उनका लक्ष्य केवल एक डिजिटल डिवाइस विकसित करना नहीं, बल्कि ऐसा डिजिटल साइंस लर्निंग इकोसिस्टम तैयार करना है, जो विज्ञान शिक्षा को अधिक सरल, रोचक, प्रयोगात्मक और सभी विद्यार्थियों के लिए सुलभ बना सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तकनीक का विस्तार अन्य विज्ञान विषयों तक भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की पत्नी की फर्म पर शासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज भंडारण लाइसेंस तत्काल निरस्त...

 

यह डिवाइस कक्षा 9 से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के विद्यार्थियों के अलावा JEE, NEET और CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों तथा विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। खासतौर पर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण डिजिटल विज्ञान शिक्षा पहुंचाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

डॉ. सुधा पाल शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उन्हें उत्तराखंड सरकार का तिल्लू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार (2022-23), Young Woman Scientist Award तथा Education Excellence Award-2026 से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे अपने अभिनव अभियान “ENMASTE=Physics Formula” के माध्यम से YouTube और Facebook पर लाखों विद्यार्थियों को सरल भाषा में विज्ञान एवं भौतिकी की शिक्षा उपलब्ध करा रही हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह मेडिकल कॉलेजों को मिले नए प्रिंसिपल...

 

उल्लेखनीय है कि डॉ. सुधा पाल के नाम अब तक 7 पेटेंट आवेदन, 2 पेटेंट ग्रांट, 2 प्रकाशित पुस्तकें तथा अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध उपलब्धियां दर्ज हैं। उनकी यह सफलता न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के शिक्षा एवं अनुसंधान जगत के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है और यह भारत में तकनीक आधारित शिक्षा के नए युग की ओर एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *