हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 8 अगस्त की रैली में बीजेपी समेत कई बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के संकेत…

0
Leader-of-Opposition-Yashpal-Arya-1777399270016
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में 8 अगस्त को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दावा किया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा के दौरान कई नए और बड़े चेहरे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने संकेत दिए कि इनमें भाजपा के कुछ नेता भी शामिल हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें:  भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की पत्नी की फर्म पर शासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज भंडारण लाइसेंस तत्काल निरस्त...

यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की औपचारिक जॉइनिंग की प्रक्रिया और समय का अंतिम निर्णय प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी स्तर पर इसकी तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  आरटीओ गुरदेव सिंह की सख्ती का असर, सड़क सुरक्षा के लिए चला बड़ा अभियान; 257 वाहनों के चालान, 22 वाहन सीज...

 

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  ऊधम सिंह नगर–पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: सरदार नगर फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...

 

कांग्रेस का मानना है कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली न केवल शक्ति प्रदर्शन का मंच बनेगी, बल्कि कई नए राजनीतिक चेहरों के कांग्रेस में शामिल होने के साथ आगामी चुनावी रणनीति को भी नई दिशा दे सकती है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *