मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026 के पोस्टर का विमोचन, 23 से 27 अक्टूबर तक हल्द्वानी में सजेगा सांस्कृतिक महाकुंभ…

0
FB_IMG_1785835533252
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी–कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और कला को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026 के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन उत्तराखंड की लोक विरासत, लोक कलाकारों, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को व्यापक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कुमाऊं द्वार महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा।

यह भी पढ़ें:  आपदा प्रभावित खैनूरी गांव की सड़क होगी जल्द बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश...

 

कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026 का आयोजन 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में किया जाएगा। पांच दिवसीय इस भव्य महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन, औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी के साथ-साथ देशभर के प्रसिद्ध कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मुख्य आकर्षण रहेंगी।

यह भी पढ़ें:  डीएम ललित मोहन रयाल की संवेदनशील पहल, खुली बिजली केबलों पर तत्काल कार्रवाई, मोटाहल्दू समेत कई स्थानों पर सड़क पर पड़ी केबलें हुईं सुरक्षित, राहगीरों की सुरक्षा को लेकर एनएच को सख्त निर्देश...

 

महोत्सव के आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस सांस्कृतिक उत्सव में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री द्वारा पोस्टर विमोचन के साथ ही महोत्सव को लेकर तैयारियां और उत्साह तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *