नैनीताल के बहुचर्चित नरेश पांडे केस में नया मोड़: पहली शिकायतकर्ता पर भी मुकदमा, नई पीड़िता की एंट्री से बढ़ीं मुश्किलें…

0
FB_IMG_1783995521278
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल। भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े बहुचर्चित यौन शोषण मामले में नया मोड़ आ गया है। एक नई युवती के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में नई धाराएं जोड़ते हुए पहली शिकायतकर्ता युवती के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनाक्रम के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील तथा चर्चित हो गया है।

 

करीब दो माह से चर्चा में रहे इस मामले में शुरुआत एक छात्रा की शिकायत से हुई थी। उसने नरेश पांडे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बार-बार बयान बदलने से मामला उलझता गया।

यह भी पढ़ें:  ऊधम सिंह नगर–₹1 लाख के इनामी गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर घमासान, एसएचओ लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज भी हटाए गए...

 

इसी बीच एक दूसरी युवती सामने आई, जिसने पुलिस को शिकायत देकर मामले को नया मोड़ दे दिया। नई शिकायत के आधार पर अदालत ने नरेश पांडे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने पहली शिकायतकर्ता को भी इस मामले में आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:  हाई कोर्ट में झूठ बोलना पड़ा भारी: कैंसर पीड़ित सास बताकर ट्रांसफर रुकवाने की कोशिश नाकाम...

 

नई पीड़िता ने पहली शिकायतकर्ता पर ब्लैकमेलिंग, जबरन शारीरिक संबंध बनवाने और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने यह भी दावा किया है कि घटना के समय वह नाबालिग थी।

 

पुलिस के अनुसार पहली शिकायतकर्ता के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान एवं साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–तीन महीने से वेतन नहीं, आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन; कर्मचारियों को जल्द भुगतान के निर्देश...

 

इस बीच नरेश पांडे प्रकरण लगातार नए खुलासों और बदलते घटनाक्रम के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और अदालत की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *