गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, अलमारी से उड़ाए सोने के कड़े और लाखों की नकदी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा…

IMG-20261126-WA0193
खबर शेयर करें -

सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर तक पहुंची पुलिस, 5 तोला सोने के कड़े और 2.29 लाख रुपये बरामद; पुलिस टीम को मिलेगा 2 हजार का इनाम..

 

हल्द्वानी। घर में गीजर ठीक करने के बहाने प्रवेश कर अलमारी से सोने के जेवरात चोरी करने वाले शातिर आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब पांच तोले के दो सोने के कड़े और 2 लाख 29 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस सफल कार्रवाई पर पुलिस टीम को 2 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

पुलिस के अनुसार, गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल पुत्र स्वर्गीय यशपाल नागपाल ने 25 नवंबर 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को आसिफ नाम का एक व्यक्ति उनके घर में गीजर ठीक करने के बहाने आया था। इसी दौरान आरोपी ने घर की अलमारी से सोने के जेवरात चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; IPS देवेन्द्र पींचा, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से बने एसएसपी पौड़ी...

 

शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 400/26, धारा 305(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

इसके बाद एसपी सिटी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोहताश सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद के रूप में की।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; IPS देवेन्द्र पींचा, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से बने एसएसपी पौड़ी...

 

पुलिस टीम ने 26 नवंबर को आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए दो पीली धातु के कड़े, जिनका वजन करीब पांच तोला बताया गया है, बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने 2 लाख 29 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, यह रकम चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त की गई थी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; IPS देवेन्द्र पींचा, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से बने एसएसपी पौड़ी...

 

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

 

आसिफ पुत्र शमीम अहमद, उम्र 33 वर्ष, निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।

 

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल विजय भारद्वाज और कांस्टेबल सतवीर सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाही पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने टीम को 2,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा होने के साथ ही चोरी किए गए जेवरात और नकदी भी बरामद हो गई।

Ad Ad