ईंधन बचत का संदेश: सरकारी गाड़ी छोड़ बाइक से निकले SSP मंजूनाथ, पुलिस अफसर भी पैदल पहुंचे दफ्तर…

FB_IMG_1778753211865
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल। वैश्विक स्तर पर बढ़ते ईंधन संकट और संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच नैनीताल पुलिस ने एक प्रेरणादायी पहल की शुरुआत की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आमजन को ईंधन संरक्षण का संदेश देते हुए खुद सरकारी वाहन छोड़ मोटरसाइकिल से कार्यालय और फील्ड भ्रमण किया।

 

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

एसएसपी की इस पहल का असर पुलिस विभाग में भी देखने को मिला। उनके साथ कई पुलिस अधिकारी भी पैदल चलकर अपने-अपने कार्यालय और गंतव्य तक पहुंचे। सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे जनपद में पुलिस प्रशासन ने लोगों से छोटे वाहनों का उपयोग करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, कार-पूलिंग करने और अधिक से अधिक पैदल चलने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हर नागरिक का दायित्व है कि वह ईंधन की बचत कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर हम न केवल ईंधन बचा सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

नैनीताल पुलिस की यह पहल आमजन के लिए एक सकारात्मक संदेश मानी जा रही है, जिसमें अधिकारी खुद उदाहरण बनकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

 

Ad Ad