बिग ब्रेकिंग–मीडिया और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगा बल: ध्रुव रौतेला…

FB_IMG_1778756549254
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। अल्मोड़ा स्थित सर्किट हाउस अल्मोड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे जनहित से जुड़ी सूचनाएं आम लोगों तक सही और तथ्यात्मक रूप में पहुंच सकें।

 

प्रेसवार्ता के दौरान श्री रौतेला ने पत्रकारों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं और उनके हितों तथा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड सरकार पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और मीडिया के बीच मजबूत तालमेल से विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह सहित जनपद के विभिन्न पत्रकार और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad Ad