उत्तराखंड में तबादलों की दस्तक: अशोक जोशी बने CDO पौड़ी, गिरीश गुणवंत को RFC गढ़वाल की कमान…

7_ias_officers_transfer_in_bihar_1595900901
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। शासन स्तर पर जारी आदेशों के तहत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

निदेशक डेरी के पद पर तैनात वरिष्ठ PCS अधिकारी अशोक जोशी को अब मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक जोशी को विकास कार्यों और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

वहीं, अभी तक CDO पौड़ी के पद पर कार्यरत वरिष्ठ PCS अधिकारी गिरीश चंद गुणवंत को नई जिम्मेदारी देते हुए संभागीय खाद्य आयुक्त (RFC) गढ़वाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

प्रदेश में तबादलों की शुरुआत होते ही प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शासन और प्रशासन में कई और बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

सूत्रों के मुताबिक सरकार प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर रही है। शासन के इस कदम को आगामी योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Ad Ad