उत्तराखंड की शान बनी महक चौहान, भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में चयन से प्रदेश गौरवान्वित…

FB_IMG_1778654848569
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटी महक चौहान ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में जगह बनाकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। महक के चयन की खबर मिलते ही खेल प्रेमियों, परिजनों और प्रदेशवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

महक चौहान लंबे समय से रग्बी खेल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थीं। उनकी मेहनत और संघर्ष का ही परिणाम है कि अब उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर मिला है। महक की इस उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

खेल जगत से जुड़े लोगों ने महक को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। महक ने साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो पहाड़ की बेटियां किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

महक चौहान के भारतीय टीम में चयन पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं प्रदेशभर से उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि महक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।

 

 

Ad Ad