MDDA की मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, IAS बंशीधर तिवारी ने प्रदान किए पुरस्कार…

FB_IMG_1790910602372
खबर शेयर करें -

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से आयोजित मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एमडीडीए कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

मैस्कॉट डिज़ाइन प्रतियोगिता में सुश्री स्नेहा भण्डारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹50 हजार की पुरस्कार राशि अपने नाम की। वहीं, अनुराग रमोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए ₹30 हजार और अंकिता बिष्ट ने तृतीय स्थान हासिल कर ₹15 हजार की पुरस्कार राशि प्राप्त की। तीनों विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के अध्यक्ष बने ABVP के यतिन पांडे, निर्विरोध चुने गए...

 

वहीं, स्लोगन प्रतियोगिता में अंकित सिंह रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें ₹10 हजार की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता और नए विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं में परिवहन और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, दीपक रावत की बैठक में जसपुर–टनकपुर बस सेवा को हरी झंडी...

 

समारोह के दौरान एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सभी विजेताओं और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनभागीदारी, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाशाली लोगों को अपनी कल्पनाशीलता और कौशल प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती हैं। साथ ही, विकास से जुड़ी गतिविधियों में आमजन की भागीदारी बढ़ाने और नए विचारों को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर रहेगा फोकस, हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी का कार्यभार, जनता की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण, ऑपरेशन कालनेमी में तेजी और लंबित अपराधों के खुलासे पर रहेगा विशेष जोर...

 

एमडीडीए की इस पहल को रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचान देने और विकास कार्यों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad