लालकुआं पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा वार: 654 ग्राम चरस और 49 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार…

IMG-20260708-WA0039
खबर शेयर करें -

 

लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक चरस तस्कर और एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 654.10 ग्राम अवैध चरस, एक स्कूटी और 49 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम ने 7 जुलाई की रात प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी डकैती कांड का खुलासा: जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी लाखों की डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने गोरापड़ाव में मचाई थी सनसनी, दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-तमंचे, कारतूस और लूटी रकम बरामद...

 

 

पुलिस टीम ने खैरानी बिंदुखत्ता के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी TVS Ntorq स्कूटी की जांच की। स्कूटी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर नंबर छिपाया गया था। तलाशी के दौरान डिक्की में रखे हेलमेट के अंदर सफेद पॉलीबैग से 654.10 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मनोज सिंह रावत निवासी पिथौरागढ़ (हाल निवासी मुखानी, नैनीताल) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड विकास मॉडल को देश के सामने रखे सीएम धामी, बोले—विकास और पर्यावरण के संतुलन से बना रहे हैं नई पहचान...

 

 

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मसल्स फैक्ट्री जिम के पास ट्रकों के बीच अवैध रूप से शराब बेचने की तैयारी कर रहे संजय सिंह बिलवाल निवासी बोढ़खत्ता, बिंदुखत्ता को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की के 28 पव्वे और मैकडॉवेल्स नंबर-1 व्हिस्की के 21 पव्वे, कुल 49 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में गूंजे सुर, वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां...

 

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Ad