बीकेटीसी में बड़ा एक्शन: अध्यक्ष कार्यालय के PA प्रमोद नौटियाल निलंबित, गंभीर अनियमितताओं की जांच तेज…

FB_IMG_1783470709014
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून/बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अनुशासनहीनता और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक (PA) प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। समिति की इस कार्रवाई से बीकेटीसी के प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई है।

 

समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रमोद नौटियाल पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद 3 जुलाई 2026 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का भी गठन किया गया।

यह भी पढ़ें:  न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश, शपथ के साथ संभाली नई जिम्मेदारी, नैनीताल हाईकोर्ट में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ...

 

जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट और कर्मचारी के स्पष्टीकरण का परीक्षण करने के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। समिति ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।

यह भी पढ़ें:  जन्मदिन पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट को अनोखा तोहफा, 50 लोगों ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल...

 

बीकेटीसी का मानना है कि यदि संबंधित कर्मचारी को वर्तमान पद पर बनाए रखा जाता है तो निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  मां का साया उठा तो 13 साल की बेटी हुई बेसहारा, इंसानियत ने थामा हाथ; अस्पताल से प्रशासन तक मदद को बढ़े हाथ...

 

बीकेटीसी ने स्पष्ट किया है कि संस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कर्तव्यहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad