किसान हितों को मिलेगी नई मजबूती: रमेश कुनियाल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत…

0
FB_IMG_1785851286317
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रमेश कुनियाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

 

श्री रमेश कुनियाल लंबे समय से संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना उनके अथक परिश्रम, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  ऊधम सिंह नगर–पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: सरदार नगर फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...

 

विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता और संगठनात्मक अनुभव से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उनके अनुभव का लाभ संगठन को प्रदेशभर में मिलेगा और किसान मोर्चा को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें:  अब किताबों से नहीं, 3D और AI से होगी पढ़ाई, उत्तराखंड की प्रोफेसर डॉ. सुधा पाल के नवाचार को मिली राष्ट्रीय पहचान...

 

शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री रमेश कुनियाल अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करें। उनके मनोनयन को भाजपा संगठन के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *