सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में ब्लॉगर बिरजू मियाल गिरफ्तार, संयुक्त अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की आगे की कार्रवाई…

ChatGPT Image Sep 16, 2026, 12_28_09 AM
खबर शेयर करें -

 

रामनगर। संयुक्त अस्पताल रामनगर में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने ब्लॉगर बिरजू मियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. तपन शर्मा की ओर से कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई थी।

 

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में फिल्म प्रेमियों और निर्माताओं के लिए बड़ी राहत, राज्य में फिल्म शूटिंग पर SGST की भरपाई करेगा सरकार, मल्टीप्लेक्स-सिनेमाघरों को मिलेगा लाभ...

अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बिरजू मियाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि अस्पताल परिसर में उनकी गतिविधियों के चलते सरकारी कार्य प्रभावित हुआ और अस्पताल की व्यवस्थाओं में बाधा उत्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की चारधाम यात्रा–2026 की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश...

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रकरण से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  आतंकवाद से चुनाव तक सुरक्षा पर डीजीपी सख्त, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश...

 

अस्पताल परिसर में सरकारी कार्य में किसी भी तरह की बाधा को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ad