ऊधम सिंह नगर–पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: सरदार नगर फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

0
FB_IMG_1778763837140
खबर शेयर करें -

 

 

रुद्रपुर। गदरपुर क्षेत्र के सरदार नगर में हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात की वजह कोई नई दुश्मनी नहीं, बल्कि जुलाई माह में हुई मारपीट की पुरानी रंजिश थी। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह मेडिकल कॉलेजों को मिले नए प्रिंसिपल...

मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि फायरिंग में घायल हुए गगन के पैर में गोली लगी थी। जांच के दौरान पता चला कि जुलाई में बाजपुर में किसी विवाद को लेकर गगन और मुख्य आरोपी सौरभ कुमार के बीच मारपीट हुई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए सौरभ कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर गगन पर फायरिंग की।

यह भी पढ़ें:  किसान हितों को मिलेगी नई मजबूती: रमेश कुनियाल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत...

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अगस्त को मुख्य आरोपी सौरभ कुमार के साथ राजवीर सिंह, आकाशदीप और प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

 

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026 के पोस्टर का विमोचन, 23 से 27 अक्टूबर तक हल्द्वानी में सजेगा सांस्कृतिक महाकुंभ...

 

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *