उत्तराखंड– ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जाएंगे लंदन…

FB_IMG_1693546968739-1
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम धामी लंदन जाएंगे। लंदन में 25 से 28 सितंबर तक पहला रोड शो होगा।

सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी सीएम धामी के साथ लंदन जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 16 से 20 अक्तूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो होंगे।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर रहेगा फोकस, हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी का कार्यभार, जनता की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण, ऑपरेशन कालनेमी में तेजी और लंबित अपराधों के खुलासे पर रहेगा विशेष जोर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  अगर जा रहे हैं कैंची धाम, तो पहले पढ़ लें यह खबर, 2 से 4 अक्टूबर तक पुलिस का ट्रैफिक प्लान लागू, भीमताल और भवाली में यहां खड़े होंगे वाहन...

पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहाड़ों में रोजगार के साधन बढ़ने से पलायन भी रुकेगा।