अच्छी खबर उत्तराखंड–जनता का प्रतिनिधि हो तो ऐसा, बीमार महिला की मदद करने खुद दौड़ पड़े विधायक, अब हो रही वाही–वाही…

FB_IMG_1694531424904
खबर शेयर करें -

देहरादून– गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए आज हरिद्वार, चिड़ियापुर के निकट हाईवे पर दौरा पड़ने पर अस्वस्थ महिला और उक्त परिस्थिति से झूझ रहे उसके भाई की यथासंभव सहायता की।

बहन को उठा सकने में छोटे भाई द्वारा अक्षमता जाहिर करने पर, महिला को उठाकर समीप सुरक्षित छायादार जगह पर पहुंचाया। यह संतोषप्रद बात रही कि कुछ समय पश्चात अस्वस्थ महिला ठीक हो गयी।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि सभी से आग्रह करता हू कि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना पर आत्मीयता के भाव रखें। मानवता को परम धर्म मानकर, दुर्घटनाग्रस्त व असहायों की सहायता करें।