उत्तराखण्ड–प्राधिकरण सचिव से किसान और प्रॉपर्टी डीलरो ने करी मुलाकात, रैरा में राहत की पैरवी का हैं पूरा मामला, आप भी देखिए वीडियो…

0
1200-900-18748951-thumbnail-16x9-picmp
खबर शेयर करें -

नैनीताल–हल्द्वानी में युवा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले जहां एक ओर पिछले 25 दिनों से प्राधिकरण और रेरा के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है, तो वहीं अब कुछ किसान और प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े व्यापारी रेरा को लेकर प्राधिकरण से शीथलीकरण की वार्ता में भी जुड़ गए हैं।

हल्द्वानी नगर निगम सभागार में जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय के साथ वार्ता में हल्द्वानी के कई प्रॉपर्टी डीलर दिखाई दिए, खासकर सत्ता पक्ष के इर्द-गिर्द रहने वाले प्रॉपर्टी डीलरों ने प्राधिकरण और रेरा एक्ट सहित रजिस्ट्री में रोक संबंधित अपनी मांगों को रखा और ज्ञापन भी दिया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

इसके बाद प्राधिकरण सचिव ने बताया कि तीन बिंदुओं पर संबंधित लोगों से वार्ता हुई है, जिसमें उनके द्वारा शासन को अवगत कराया जाएगा और जैसे निर्णय शासन के आएंगे, उस हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *