यहां कप्तान का एक्शन: औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, 9 तत्काल निलंबित, गलत लोकेशन बताकर कर रहे थे गुमराह, 4 अन्य पुलिसकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण…

FB_IMG_1778763837140
खबर शेयर करें -

 

 

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एक बार फिर अपने सख्त प्रशासनिक तेवरों के चलते चर्चा में हैं। देर रात स्वयं निजी वाहन से हाईवे पर संचालित विभिन्न पुलिस चेकिंग प्वाइंटों का औचक निरीक्षण कर उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की।

 

बताया गया कि कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली थी कि पंतनगर क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम देकर वाहन काशीपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सभी थाना प्रभारियों को हाईवे पर सघन चेकिंग और नाकाबंदी के निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊ के सबसे बड़े महाविधालय MBPG में एबीवीपी का बड़ा ऐलान, अध्यक्ष पद पर धीरज बिष्ट का टिकट फाइनल...

 

इसी दौरान एसएसपी अजय गणपति बिना किसी पूर्व सूचना के स्वयं रुद्रपुर से जसपुर बॉर्डर तक विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण करने निकल पड़े। निरीक्षण के दौरान महतोष, सरकड़ी तिराहा, दोराहा और परमानंदपुर हाईवे पर कई पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित मिले। इतना ही नहीं, कुछ पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी गलत लोकेशन बताकर गुमराह करने का भी प्रयास किया।

यह भी पढ़ें:  अच्छी खबर–स्वास्थ्य जांच का सुनहरा मौका: विनायक पैथलैब में हेल्थ चेकअप कैंप, सिर्फ ₹199 में जांच...

 

मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि 4 अन्य पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

 

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता, जवाबदेही और पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, जमीन विवाद से लेकर स्कूल दाखिले तक मौके पर निपटाए मामले, प्लॉट के 5 लाख रुपये वापस दिलाए, लिव-इन मामले में तीन माह में 7 लाख लौटाने के निर्देश; सरकारी जमीन से कब्जा हटाने को पांच दिन की मोहलत...

 

इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी औचक निरीक्षणों का सिलसिला जारी रहेगा और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad