हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद…

IMG-20260710-WA0031
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये का चोरी किया गया सामान और बेस चिकित्सालय से चोरी हुए एसी के कॉपर पाइप भी बरामद कर लिए हैं। इस शानदार कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को ₹1,500 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर अपराधों के त्वरित खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों मामलों का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें:  खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का शिकंजा, 22 दुकानदारों पर जुर्माना—गंदगी, सब-स्टैंडर्ड सामान और बिना लाइसेंस कारोबार के आरोप...

 

पहला मामला रामपुर रोड स्थित बेड़ापोखरा क्षेत्र का है, जहां एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप, 42 इंच की एलईडी टीवी, सोनी एंड्रॉयड मोबाइल, सीलिंग फैन, मंदिर की पीली धातु की मूर्तियां, झूले, तांबे के पूजन पात्र सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।

यह भी पढ़ें:  लंबित विवेचनाओं पर एसपी सिटी का शिकंजा, 60–90 दिन पुराने मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश...

 

दूसरा मामला सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय का है, जहां अस्पताल परिसर में लगे स्प्लिट एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर पाइप चोरी कर लिए गए थे।

 

पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए **रितिक बिष्ट उर्फ गोलू** निवासी अल्मोड़ा और **ऋषभ अग्रवाल** निवासी ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। रितिक बिष्ट के खिलाफ चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एलईडी टीवी, डेल लैपटॉप, सोनी मोबाइल, मंदिर की मूर्तियां, पूजन सामग्री, सीलिंग फैन तथा बेस अस्पताल से चोरी किए गए एसी के कॉपर पाइप बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता दर्ज...

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस टीम में टीपीनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हेड कांस्टेबल इसरार नबी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ad Ad