बड़ी खबर–देहरादून में रैगिंग पर सख्त कार्रवाई, दून मेडिकल कॉलेज ने दिया कड़ा संदेश, MBBS के नौ सीनियर छात्र कॉलेज और हॉस्टल से निष्कासित…

6799872344f70-ugc-anti-ragging-rules-294043736-16x9
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले को लेकर प्रशासन ने बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। जूनियर छात्रों से रैगिंग के दोषी पाए गए एमबीबीएस के नौ सीनियर छात्रों को कॉलेज और हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एंटी रैगिंग कमेटी की विस्तृत जांच के बाद की गई है।

 

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

 

 

कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दो आरोपी छात्रों पर 50-50 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, सात अन्य छात्रों को एक महीने के लिए कॉलेज और तीन महीने के लिए हॉस्टल से निष्कासित किया गया है।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि 12 जनवरी की रात एमबीबीएस 2025 बैच के दो जूनियर छात्रों के साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की थी। मामले की शिकायत मिलते ही कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच शुरू की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद प्राचार्य ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

 

 

कॉलेज प्रशासन ने साफ किया है कि रैगिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की घटनाओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई न केवल दोषियों के लिए चेतावनी है, बल्कि पूरे संस्थान में अनुशासन और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल बनाए रखने का मजबूत संदेश भी देती है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

 

Ad Ad