बिग ब्रेकिंग–डीएम ललित मोहन रयाल के नवाचारों की शासन में गूंज, तालियों से हुआ नैनीताल प्रशासन का अभिनंदन…

FB_IMG_1766820985754
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल। जनपद नैनीताल में राजस्व एवं नागरिक सेवाओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों को उत्तराखंड शासन ने खुले मंच से सराहना दी है। शासन स्तर पर इन प्रयासों को प्रशासनिक नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की पहल पर जनहित में शुरू की गई व्यवस्थाओं से आम जनता को बड़ी राहत मिली है, जिससे प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

निर्विवाद विरासत मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में जनपद नैनीताल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बीते तीन माह में राजस्व कर्मियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर लगभग 5000 निर्विवाद विरासत मामलों का त्वरित एवं सफल निस्तारण किया गया।

 

जनपद की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, मीनाक्षी सुंदरम सहित राज्य सरकार के समस्त सचिवगणों ने तालियां बजाकर जनपद नैनीताल के प्रयासों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

इसके साथ ही मेड़ विवाद, सीमा विवाद, खेत संख्या में नाम व नंबर दुरुस्ती, पैमाइश, नपती, सीमांकन, गूल एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने से जुड़े कुल 1150 मामलों के सफल निस्तारण पर परगना स्तरीय राजस्व प्रवर्तन टीमों के कार्यों की भी विशेष प्रशंसा की गई।

 

वहीं जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित 2300 मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किए जाने पर संबंधित पंजीकरण अधिकारियों को भी सराहना मिली।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

जनपद प्रशासन द्वारा किए गए इन ठोस प्रयासों से न केवल राजस्व एवं नागरिक सेवाओं में गति, पारदर्शिता और भरोसा बढ़ा है, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय और राहत भी सुनिश्चित हुई है।

 

इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा की गई कार्यवाही एवं अभिनव पहलों की विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव को भी अवगत कराई गई।

 

 

Ad