बिग ब्रेकिंग–नैनीताल हिंसा मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम, जांच से हटाए गए सीबीसीआईडी के आईजी अरुण मोहन जोशी…

FB_IMG_1768875430832
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के मामले में सरकार ने अहम फैसला लेते हुए सीबीसीआईडी के आईजी अरुण मोहन जोशी को जांच की निगरानी से हटा दिया है। यह कार्रवाई जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से की गई मानी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

बताया जा रहा है कि हिंसा की गंभीरता और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शासन स्तर पर जांच की निगरानी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आईजी अरुण मोहन जोशी के स्थान पर अब वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि पूरे प्रकरण की गहराई से पड़ताल हो सके।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

नैनीताल पंचायत चुनाव के दौरान हुई इस हिंसा ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी थी। विपक्ष लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा था। ऐसे में आईजी को जांच से हटाने के फैसले को सरकार का सख्त और संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

सूत्रों के अनुसार, मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है और आने वाले दिनों में जांच से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।

 

 

Ad Ad