बिग ब्रेकिंग–अब सरकार फिर आपके द्वार, समाधान होगा इस बार, 4 जुलाई से उत्तराखंड में शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण…

FB_IMG_1782801869245
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार 4 जुलाई से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत अगले 15 दिनों तक प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो मौके पर ही लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनका यथासंभव तत्काल निस्तारण करेंगे। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  तोता घाटी में सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरे बोल्डर, बाल-बाल बचे, पीपलकोटी टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे थे सांसद, पहाड़ी से अचानक गिरने लगे बड़े पत्थर...

 

सरकार का उद्देश्य प्रशासन को आम जनता के और करीब लाना तथा लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।

यह भी पढ़ें:  टनल में फंसे 22 श्रमिकों में से 16 सुरक्षित बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी...

 

गौरतलब है कि अभियान के पहले चरण को व्यापक जनसमर्थन मिला था। प्रदेशभर में आयोजित 681 शिविरों के माध्यम से 5.33 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की थी, जबकि करीब 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया था।

यह भी पढ़ें:  दुखद समाचार नैनीताल–रामगढ़–मुक्तेश्वर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी मिनी बस; एक की मौत, 14 घायल...

 

सरकार को उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएंगे और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे।

Ad Ad Ad