14 लाख की लूट का पर्दाफाश: गुप्तकाशी से पकड़े गए दो और फरार आरोपी, पुलिस ने बरामद किए 82 हजार रुपये…

FB_IMG_1794402815672
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट के मामले में दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिद्धांत बड़ौनी और दीपक सिंह शेखावत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूट की रकम में से 82 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

 

दो और गिरफ्तारियों के साथ ही इस सनसनीखेज लूटकांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात पहुंच गई है। पुलिस अब तक आरोपियों के कब्जे से कुल 3 लाख 2 हजार रुपये बरामद कर चुकी है। शेष रकम और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं में कोतवाल के खिलाफ जनआक्रोश, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष; कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल...

 

पुलिस के मुताबिक, घटना 7 नवंबर 2026 की है। हरिपुर कलां, मोतीचूर निवासी राजेश कुमार सोनी 14 लाख रुपये लेकर प्लॉट के सौदे के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के समीप कुछ युवकों ने उन्हें और उनके साथ मौजूद दिनेश तिवारी, ओमकार तथा गुरविंदर के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

 

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए जांच और धरपकड़ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं में कोतवाल के खिलाफ जनआक्रोश, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष; कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल...

 

जांच के दौरान पुलिस ने 9 नवंबर को सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1.50 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद 10 नवंबर को पुलिस ने कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से सिद्धांत बड़ौनी और दीपक शेखावत की लोकेशन रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में ट्रेस की। इसके बाद टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस की कार्रवाई में सिद्धांत बड़ौनी के कब्जे से 40 हजार रुपये और दीपक सिंह शेखावत के पास से 42 हजार रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपियों की उम्र क्रमशः 24 और 25 वर्ष बताई गई है। सिद्धांत बड़ौनी खुड़बुड़ा मोहल्ला, पटेलनगर का निवासी है, जबकि दीपक सिंह शेखावत एमडीडीए कॉलोनी, लक्ष्मण चौक, देहरादून का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं में कोतवाल के खिलाफ जनआक्रोश, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष; कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल...

 

14 लाख रुपये की लूट की इस वारदात में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, लूटी गई पूरी रकम की बरामदगी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों की भूमिका, वारदात की पूरी साजिश और शेष रकम के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Ad Ad