बिग ब्रेकिंग–रिश्वत का खेल बेनकाब: 20 हजार की घूस लेते जेई विजिलेंस के शिकंजे में, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी कार्रवाई…

FB_IMG_1782783889092
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी/काशीपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊधम सिंह नगर में तैनात कनिष्ठ अभियंता (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर की भूमिका भी सामने आने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार, एक पंजीकृत ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जसपुर ब्लॉक क्षेत्र में वाटर कूलर लगाने के कार्य का भुगतान जारी करने के एवज में जेई विवेक कुमार ने 20 हजार रुपये और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर ने 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस से कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 208 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले...

 

शिकायत का सत्यापन करने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने कुंडा (काशीपुर) में योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए जेई विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  रामनगर अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर युवाओं ने उठाई आवाज, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में CMS से मिले दर्जनों युवा...

 

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, मामले के दूसरे आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण की जांच भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने, ऑपरेशन प्रहार में बनभूलपुरा पुलिस ने वारंटी को दबोचा...

 

कार्रवाई की सफलता पर सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही आमजन से भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रिश्वत मांगने या भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी सूचना की शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर की जा सकती है।

Ad Ad Ad