बिग ब्रेकिंग–UKPSC प्रवक्ता परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर, नकल माफियाओं पर रहेगी कड़ी नजर…

0
IMG-20251030-WA02601-1536x1024
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण प्रवक्ता संवर्ग (समूह-ग) परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

 

18 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा परीक्षा के तहत भौतिक शास्त्र विषय की लिखित परीक्षा जनपद नैनीताल के पांच परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार...

 

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल एवं अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व मेटल डिटेक्टर, डीएफएमडी एवं एचएचएमडी से सघन जांच की जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:  जनता दरबार में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश: "जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य", दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए सहायक उपकरण...

 

पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू रखने, साइबर कैफे, फोटोकॉपी एवं प्रिंटिंग सेंटरों पर विशेष निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह, प्रश्नपत्र लीक या नकल से संबंधित भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

इसके अलावा होटल, गेस्ट हाउस, होम-स्टे, ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों की जांच कर नकल माफिया एवं सॉल्वर गैंग पर कड़ी नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर इनर और आउटर कॉर्डन ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी, जबकि परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए पुलिस एस्कॉर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति कुर्क...

 

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों एवं परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात रहेगा। अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

 

नैनीताल पुलिस का उद्देश्य मुख्यमंत्री के नकल विरोधी कानून की भावना के अनुरूप परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *