बिग ब्रेकिंग–सचिवालय है सुशासन की आत्मा, विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में कर्मचारियों की भूमिका अहम” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

0
FB_IMG_1781708040989
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष Deepak Joshi, उपाध्यक्ष Rakesh Joshi, Sanjay Kumar Sharma एवं Pramila Tamta, महासचिव Rajendra Ratudi सहित समस्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ऐपन कला से उद्यमिता तक: पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी ने रचा सफलता का नया इतिहास...

 

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सचिवालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि प्रदेश की शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहीं से नीतियों का निर्माण होता है, जनकल्याणकारी योजनाओं को दिशा मिलती है और राज्य के विकास की रूपरेखा तैयार की जाती है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सचिवालय परिवार की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शुरू से ही शासन व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा कर्मचारी संगठनों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–20 साल पीछे छूटा टेढ़ा गांव! सड़क पर पैदल उतरे राहुल सिंह दरम्वाल, ग्रामीणों का दर्द सुन बोले, अब मिलकर उठानी होगी आवाज...

 

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड सचिवालय बेहतर कार्य संस्कृति, आपसी समन्वय और सकारात्मक वातावरण के माध्यम से सुशासन एवं कार्यकुशलता की नई मिसाल कायम करेगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–UKPSC प्रवक्ता परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर, नकल माफियाओं पर रहेगी कड़ी नजर...

 

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से अपेक्षा की कि वे सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य सरकार के “विकल्प रहित संकल्प” को सिद्धि तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और देवभूमि Uttarakhand को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने में सहयोग देंगे।

 

इस अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सचिवालय संघ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *