बिग ब्रेकिंग–हरिद्वार के सियासी कार्यक्रम में जेबकतरे की सेंध, पत्रकार भी बना निशाना, मौके पर ही दबोचा गया आरोपी…

0
congress40
खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड–हरिद्वार के जयराम आश्रम में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब भीड़ के बीच एक शातिर जेबकतरा सक्रिय हो गया। कार्यक्रम कुमारी शैलजा के स्वागत के लिए रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाते हुए कई लोगों की जेब साफ कर दी। हैरानी की बात यह रही कि उसने मौके पर मौजूद एक पत्रकार को भी निशाना बना लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

शक होने पर पत्रकारों और उपस्थित लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आरोपी से वहीं पूछताछ शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को रवि बहादुर के साथ आया हुआ बताया, लेकिन जब इस बारे में विधायक से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

 

आखिरकार, मौजूद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आरोपी किसी गिरोह का हिस्सा है या अकेले ही इस वारदात को अंजाम दे रहा था।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

घटना ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब आयोजकों के साथ-साथ प्रशासन की जिम्मेदारी भी कटघरे में नजर आ रही है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *