बिग ब्रेकिंग–विकास कार्यों में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

0
FB_IMG_1775823392319
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि अल्पकालिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, जबकि दीर्घकालिक योजनाओं को तय समयसीमा के भीतर चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि बहु-विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए और इनकी नियमित समीक्षा की जाए, ताकि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

जनसमस्याओं के समाधान पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। इससे समस्याओं की सही जानकारी मिलने के साथ उनके समाधान में भी तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित होंगी।

 

आगामी वर्षाकाल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष तैयारियों पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात से पहले नालों की सफाई, सिल्ट हटाने और जल निकासी से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याओं से निपटा जा सके। साथ ही ग्रीष्मकाल में संभावित वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए विभागीय समन्वय और जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

मुख्यमंत्री ने पेयजल और विद्युत आपूर्ति को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध जल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

बैठक में विधायकगणों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें सड़क निर्माण एवं मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण, मिनी खेल मैदानों का निर्माण, फसलों को जंगली जानवरों से बचाव, बाढ़ सुरक्षा और जलभराव जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। मुख्यमंत्री ने इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, राम सिंह कैड़ा सहित कई विधायक, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *