बिग ब्रेकिंग–भाजपा नैनीताल ने सोशल मीडिया टीम का किया विस्तार, छह विधानसभा क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां घोषित…

bjp-sixteen_nine
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिला इकाई ने संगठन को डिजिटल स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए सोशल मीडिया संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

 

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ऊधमसिंहनगर, काशीपुर में कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, खुली तहसील की पोल, मिलीं कई खामियां...

जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, सह-प्रभारी श्रीपाल राणा तथा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संतानी की सहमति के बाद यह जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

 

विधानसभावार नियुक्तियां, लालकुआं विधानसभा

संयोजक–अभिषेक शर्मा

सह-संयोजक–कमल पाण्डे

 

भीमताल विधानसभा, संयोजक–आशीष पाठक

सह-संयोजक–गोविंद जोशी

 

नैनीताल विधानसभा, संयोजक–भारत सिंह मेहरा

यह भी पढ़ें:  देहरादून–राज्यसभा चुनाव का बिगुल, 16 अक्टूबर को मतदान—उत्तराखंड की एक सीट पर भी होगा फैसला...

सह-संयोजक–नीरज सिंह रावत

 

हल्द्वानी विधानसभा, संयोजक–रोहित श्रीवास्तव

सह-संयोजक–बसंत पाठक

 

 

कालाढूंगी विधानसभा

संयोजक–गणेश जोशी

सह-संयोजक–मनीष पंत

 

रामनगर विधानसभा

संयोजक–भारत तिवारी

सह-संयोजक–करन कुमार

 

जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहितकारी कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह नई टीम गठित की गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास जताया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नाबालिगों के हाथ में दिया वाहन तो स्कूल प्रशासन पर होगी कार्रवाई, बाल आयोग ने कसा शिकंजा..

 

इस नियुक्ति के बाद भाजपा नैनीताल की सोशल मीडिया गतिविधियों को नई गति मिलने और संगठन की डिजिटल पहुंच को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad