दुःखद खबर/उत्तराखंड–ड्यूटी से लौटते वक्त काल बन गई खाई: शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत…

Screenshot_20260623_111223_WhatsApp
खबर शेयर करें -

 

ऋषिकेश। मुनि की रेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुआ, जिससे पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रानीपोखरी निवासी विनोद कुमार शर्मा मंगलवार देर रात मुनि की रेती थाना में ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी स्कॉर्पियो वाहन से शिवपुरी पुलिस चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें:  चकराता सीट पर सियासी संग्राम तेज, गरिमा दसौनी का मधु चौहान पर तीखा हमला, दसौनी बोलीं—प्रीतम सिंह का मजबूत जनाधार, विजय रथ रोकना भाजपा के लिए आसान नहीं...

 

हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से वाहन एवं विनोद शर्मा के शव को बाहर निकाला। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

विनोद कुमार शर्मा पूर्व सैनिक भी रहे थे और सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद पुलिस विभाग से जुड़े थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। अपनी सरल, मृदुभाषी और मिलनसार कार्यशैली के कारण वह पुलिस विभाग के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नाबालिगों के हाथ में दिया वाहन तो स्कूल प्रशासन पर होगी कार्रवाई, बाल आयोग ने कसा शिकंजा..

 

उनके आकस्मिक निधन की खबर से रानीपोखरी क्षेत्र सहित पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने इसे विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

यह भी पढ़ें:  मुखानी में इंटर–स्टेट नकबजन गैंग का पर्दाफाश, ढाई लाख के जेवर समेत शातिर गिरफ्तार, रक्षाबंधन की रात घर में लगाई सेंध, चार राज्यों में वारदातों का खुलासा; गैंग के दो सदस्य कर्नाटक पुलिस की गिरफ्त में...

 

बताया जा रहा है कि उनके दूसरे भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

विनोद शर्मा के असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुभवी और लोकप्रिय अधिकारी को खो दिया है।

Ad