धामी सरकार की विकास योजनाओं को बड़ी रफ्तार: ₹42 करोड़ की स्वीकृति, सड़क, सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा और आपदा राहत कार्यों को मिलेगा नया आयाम…

0
FB_IMG_1779439494066
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, सौर ऊर्जा परियोजनाओं तथा आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए लगभग ₹42 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की इस पहल से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ की धारचूला विधानसभा अंतर्गत ग्राम सभा बौन में श्री हयॉ गुरु देव एवं गैरेंग मंदिर के सौंदर्यीकरण और चहारदीवारी निर्माण के लिए ₹85 लाख की स्वीकृति दी है। वहीं विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कुलान्टेश्वर महादेव मेला स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु ₹50.08 लाख मंजूर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग सक्रिय, मुख्यमंत्री धामी लगातार कर रहे निगरानी; 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई...

 

जनपद हरिद्वार की पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में मेवड़ नागड़ श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए ₹16.49 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा देहरादून जिले के दैवीय आपदा प्रभावित ग्राम मझाड़ा/कार्लीगाड़ के 14 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के भवनों में रखने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3.36 लाख स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक परिवार को छह माह तक प्रतिमाह ₹4,000 की सहायता दी जाएगी।

 

उधमसिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा क्षेत्र में नगला-लालपुर मोटर मार्ग से इंदरपुर (अंबेडकर कॉलोनी) तक सड़क के प्रीमिक्स कार्पेट द्वारा पुनर्निर्माण हेतु ₹85.49 लाख स्वीकृत किए गए हैं। वहीं चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण इलाकों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए ₹4.38 करोड़ की मंजूरी प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें:  कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग सक्रिय, मुख्यमंत्री धामी लगातार कर रहे निगरानी; 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई...

 

राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने शासकीय भवनों पर 5.5 मेगावाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट स्थापित करने हेतु ₹35.24 करोड़ की स्वीकृति दी है, जिसमें प्रथम किस्त के रूप में ₹14.10 करोड़ जारी किए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न जनपदों के सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर हाईमास्ट संयंत्रों की स्थापना के लिए ₹38 करोड़ की योजना को मंजूरी देते हुए पहली किस्त में ₹15.20 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। उरेडा के माध्यम से शासकीय भवनों में सोलर वाटर हीटर संयंत्र लगाने के लिए ₹6.76 करोड़ की स्वीकृति तथा प्रथम किस्त के रूप में ₹2.70 करोड़ जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग सक्रिय, मुख्यमंत्री धामी लगातार कर रहे निगरानी; 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई...

 

इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़ जिले के विकासखंड धारचूला स्थित आदि कैलाश मंदिर में बाहरी मार्गों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए ₹3.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

 

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, हरित ऊर्जा और आपदा राहत व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *