बिग ब्रेकिंग–ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: लालकुआं पुलिस ने 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा…

IMG-20260617-WA0003
खबर शेयर करें -

 

 

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

 

जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  निजी वाहनों के लिए नई सीरीज UK04AU खुलेगी, मनपसंद नंबर बुक करने का मौका, UK04AT सीरीज खत्म, 16 सितंबर की दोपहर से शुरू होगी UK04AU सीरीज; ऑनलाइन कर सकेंगे फैंसी नंबर की बुकिंग...

 

दिनांक 16 जून 2026 को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग के दौरान सागर स्टोन क्रैशर, देवरामपुर हल्दूचौड़ क्षेत्र से एक व्यक्ति को 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में देर रात पुलिस का कड़ा पहरा, 70 वाहनों पर कार्रवाई, ड्रंकन ड्राइविंग पर शिकंजा, 6 चालक गिरफ्तार; 10 वाहन सीज, संदिग्धों की भी हुई सघन चेकिंग...

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश सिंह दानू उर्फ मामा (30 वर्ष) पुत्र विशन सिंह दानू निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 88/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  हिंदी को तकनीक और डिजिटल दुनिया की भाषा बनाना होगा, मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर साहित्यकारों और हिंदी प्रेमियों को दी शुभकामनाएं, बोले—भाषा-संस्कृति और जड़ों पर गर्व से बढ़ेगा देश का सम्मान...

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

* उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़

* कांस्टेबल कुबेर सिंह

* कांस्टेबल गुरमेज सिंह

 

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad