बिग ब्रेकिंग–चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, मौसम अनुकूल; श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक इंतजाम: मंडलायुक्त…

FB_IMG_1781659072361
खबर शेयर करें -

 

पौड़ी। उत्तराखंड में चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि वर्तमान में मौसम अनुकूल है और यात्रा मार्गों पर किसी प्रकार की विशेष बाधा नहीं है। उन्होंने देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा पर आने से पहले अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाया जा सके।

 

मंडलायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर सात पंजीकरण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं। पंजीकरण के माध्यम से यात्रियों की बेहतर निगरानी, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  निजी वाहनों के लिए नई सीरीज UK04AU खुलेगी, मनपसंद नंबर बुक करने का मौका, UK04AT सीरीज खत्म, 16 सितंबर की दोपहर से शुरू होगी UK04AU सीरीज; ऑनलाइन कर सकेंगे फैंसी नंबर की बुकिंग...

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल चारधाम यात्रा का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध अनेक पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का प्रदेश है। श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब के अतिरिक्त राज्य के अन्य प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं, जहां प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

यह भी पढ़ें:  हिंदी को तकनीक और डिजिटल दुनिया की भाषा बनाना होगा, मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर साहित्यकारों और हिंदी प्रेमियों को दी शुभकामनाएं, बोले—भाषा-संस्कृति और जड़ों पर गर्व से बढ़ेगा देश का सम्मान...

 

मंडलायुक्त ने यात्रियों से जिला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं एडवाइजरी का पालन करने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थान पर मौसम प्रतिकूल होने या मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी गई हैं।

 

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर पार्किंग, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, शौचालय और ठहरने की समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा धामों तक जाने वाले पैदल मार्गों और प्रमुख पार्किंग स्थलों पर स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में देर रात पुलिस का कड़ा पहरा, 70 वाहनों पर कार्रवाई, ड्रंकन ड्राइविंग पर शिकंजा, 6 चालक गिरफ्तार; 10 वाहन सीज, संदिग्धों की भी हुई सघन चेकिंग...

 

मंडलायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद अनुभव बने। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम, अनुशासन और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करने का आग्रह किया।

 

 

Ad