निजी वाहनों के लिए नई सीरीज UK04AU खुलेगी, मनपसंद नंबर बुक करने का मौका, UK04AT सीरीज खत्म, 16 सितंबर की दोपहर से शुरू होगी UK04AU सीरीज; ऑनलाइन कर सकेंगे फैंसी नंबर की बुकिंग…

ChatGPT Image Sep 15, 2026, 12_35_30 PM
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। निजी वाहनों के लिए वर्तमान में संचालित वाहन पंजीकरण सीरीज UK04AT समाप्त होने जा रही है। इसके बाद निजी वाहनों के लिए नई पंजीकरण सीरीज UK04AU शुरू की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें:  हिंदी को तकनीक और डिजिटल दुनिया की भाषा बनाना होगा, मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर साहित्यकारों और हिंदी प्रेमियों को दी शुभकामनाएं, बोले—भाषा-संस्कृति और जड़ों पर गर्व से बढ़ेगा देश का सम्मान...

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी, विपिन कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नई सीरीज UK04AU को 16 सितंबर 2026 की अपराह्न से ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में देर रात पुलिस का कड़ा पहरा, 70 वाहनों पर कार्रवाई, ड्रंकन ड्राइविंग पर शिकंजा, 6 चालक गिरफ्तार; 10 वाहन सीज, संदिग्धों की भी हुई सघन चेकिंग...

 

नई सीरीज में अपना इच्छित अथवा फैंसी नंबर लेने के इच्छुक वाहन स्वामी ऑनलाइन माध्यम से नंबर बुक कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट fancy.parivahan.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें:  हिंदी को तकनीक और डिजिटल दुनिया की भाषा बनाना होगा, मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर साहित्यकारों और हिंदी प्रेमियों को दी शुभकामनाएं, बोले—भाषा-संस्कृति और जड़ों पर गर्व से बढ़ेगा देश का सम्मान...

 

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे नई सीरीज शुरू होने के बाद निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अपने पसंदीदा नंबर की बुकिंग कर सकते हैं।

Ad