बिग ब्रेकिंग–करोड़ों की जमीन घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

0
IMG-20260325-WA0015
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल–नैनीताल जिले में धोखाधड़ी और जालसाजी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए चोरगलिया थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये की जमीन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

यह मामला उस समय सामने आया जब हल्द्वानी निवासी श्रीमती कमला देवी और अन्य पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर करीब 1 करोड़ 44 लाख 49 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थाना चोरगलिया में FIR संख्या 08/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना और लगातार प्रयासों के बाद 24 मार्च 2026 की देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपांशु बेलवाल (31 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त बेलवाल, निवासी सुरंदरपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी और हेड कांस्टेबल मलखान सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *