बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग…

FB_IMG_1772516740612
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

लालकुआं। लालकुआं और बिंदुखत्ता को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। ऐसे में इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों के सामने दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

 

सड़क की जर्जर हालत का सबसे अधिक खामियाजा दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के पानी से गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालक अचानक उनमें गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। वहीं सड़क किनारे जलभराव और कीचड़ के कारण दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि लालकुआं-बिंदुखत्ता मुख्य मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग उठाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

इसी गंभीर समस्या को लेकर कुमाऊं आयुक्त को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। पत्र में सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराने, गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने तथा जलभराव से निजात के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

 

इसके साथ ही सड़क का गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी डामरीकरण कराने तथा बरसात के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क की वर्तमान स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बनने से पहले प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों को उम्मीद है कि कुमाऊं आयुक्त मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द आवश्यक निर्देश देंगे और लालकुआं-बिंदुखत्ता के हजारों लोगों को जर्जर सड़क एवं जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

Ad Ad