देहरादून में पीजी महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत, उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज…

Screenshot_20260326_083741_Google
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड–देहरादून स्थित एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की एक महिला पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नेत्र रोग विभाग में एमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं।

जानकारी के अनुसार, युवती अपनी कार में अचेत अवस्था में मिली। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसके पिता ने कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि महिला डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाया था। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

इस मामले में परिजनों ने विभागाध्यक्ष (एचओडी) पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कॉलेज प्रशासन से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Ad