खेलों की नई उड़ान को गौलापार में मिला नया मुकाम, राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास, ₹43.50 करोड़ से बनेगा विश्वविद्यालय का प्रथम चरण, पहले शैक्षणिक सत्र का भी हुआ शुभारंभ…

FB_IMG_1788059638844
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उत्तराखंड के खेल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। प्रथम चरण में ₹43.50 करोड़ की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ किया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय उत्तराखंड के खेल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने से प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल शिक्षा, प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाओं के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यहां खिलाड़ियों को खेल शिक्षा के साथ आधुनिक प्रशिक्षण और अपनी प्रतिभा को निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग नैनीताल–हल्द्वानी हाईवे पर लैंडस्लाइड, दोगांव के पास भेड़ियापखान बैंड पर सड़क बंद...

 

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। वर्ष 2024 के लिए एथलेटिक्स की अंकिता को ‘देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न’ और लोकेश चौधरी को ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

 

वर्ष 2025 के लिए शूटिंग खिलाड़ी अभिनव देशवाल को ‘खेल रत्न’, मुकेश शर्मा को ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ तथा बॉक्सिंग के मुकेश चंद्र बेलवाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। दिव्यांग श्रेणी में शूटिंग खिलाड़ी शौर्य सैनी को ‘हिमालय रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से खेल छात्रवृत्ति भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक कठिनाई अथवा संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी के सपने के रास्ते में बाधा न बने।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग नैनीताल–हल्द्वानी हाईवे पर लैंडस्लाइड, दोगांव के पास भेड़ियापखान बैंड पर सड़क बंद...

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘एक जनपद-एक खेल’ योजना, 23 हाईटेक खेल अकादमियों की स्थापना और मुख्यमंत्री खेल विकास निधि जैसी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवायोजन की व्यवस्था की गई है। अब तक 29 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतें और ओलंपिक-2036 में प्रदेश की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए विशेष रोडमैप तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन करने के लिए ‘मौली एआई एप्लीकेशन’ का भी उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग नैनीताल–हल्द्वानी हाईवे पर लैंडस्लाइड, दोगांव के पास भेड़ियापखान बैंड पर सड़क बंद...

 

गौलापार में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय की नींव रखे जाने को उत्तराखंड में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को खेल शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

 

कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Ad