बिग ब्रेकिंग–सिंधी चौराहे के पास चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे महिला और चालक, देखिये वीडियो…

74145
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित सिंधी चौराहे के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार महिला और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के कारण मौके पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।

 

जानकारी के मुताबिक कार रामपुर रोड से हल्द्वानी बाजार की ओर जा रही थी। सिंधी चौराहे के पास पहुंचते ही कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने बिना देर किए कार को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद चालक और महिला दोनों सुरक्षित रूप से कार से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

 

दोनों के बाहर निकलते ही कार के अगले हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। चंद ही पलों में आग ने कार के फ्रंट हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल के ठीक सामने पेट्रोल पंप होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें:  मतगणना के बीच MBPG कॉलेज में हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर मतपत्र फाड़ने का आरोप, नतीजों पर आपत्ति के बाद बढ़ा विवाद, कुछ देर तनावपूर्ण रहा माहौल; पुलिस–प्रशासन ने संभाली स्थिति...

 

स्थिति को देखते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं, घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें:  मतगणना के बीच MBPG कॉलेज में हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर मतपत्र फाड़ने का आरोप, नतीजों पर आपत्ति के बाद बढ़ा विवाद, कुछ देर तनावपूर्ण रहा माहौल; पुलिस–प्रशासन ने संभाली स्थिति...

 

आग की चपेट में आने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक की तत्परता, दोनों सवारों के समय रहते वाहन से बाहर निकलने और पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सक्रियता के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ समय तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

Ad