बाजपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. अमृता शर्मा का तबादला, ऋचा सिंह होंगी नई एसडीएम…

Jul 30, 2026, 07_43_46 AM
खबर शेयर करें -

 

 

बाजपुर। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए बाजपुर की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. अमृता शर्मा का स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर ऋचा सिंह को बाजपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में 30 अक्टूबर को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को किया अलर्ट, यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील, नदी–नालों से दूर रहने के निर्देश...

शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बाद बाजपुर में नए प्रशासनिक नेतृत्व की जिम्मेदारी अब ऋचा सिंह संभालेंगी। उनसे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  IPS नीरू गर्ग और अरुण जोशी के वेतन पर हाईकोर्ट सख्त, बकाया भुगतान पर विचार करने के निर्देश...

 

वहीं, डॉ. अमृता शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण के बाद अब ऋचा सिंह जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगी और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगी।

यह भी पढ़ें:  SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का पर्दाफाश, STF ने दिल्ली से एक और आरोपी दबोचा, परीक्षा केंद्र के कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस गिरोह को देने का आरोप, अब तक सात आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार...

 

प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों की नजर अब नई एसडीएम ऋचा सिंह की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर रहेगी।

Ad Ad