ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: बनभूलपुरा में 14.56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…

IMG-20260730-WA0017
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही नैनीताल पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआँ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 29 जुलाई 2026 को ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने कच्चे मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें:  कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद, नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी से की शिष्टाचार भेंट; युवा प्रोड्यूसर व परिजनों का हुआ सम्मान...

 

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 14.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान फिरोज (32 वर्ष) पुत्र अफगेज, निवासी काबुल का गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर वार्ड नंबर-30, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 96 टेट्रा पैक शराब के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मुखानी पुलिस की फतेहपुर लामाचौड़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज...

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 123/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है तथा नियमानुसार उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–यहां फर्जी I.B. अधिकारी बनकर घूम रहा था युवक, नीली बत्ती और एयरगन के साथ पुलिस ने पकड़ा...

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद एवं कांस्टेबल पान सिंह शामिल रहे।

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Ad