काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार…

FB_IMG_1783243977321
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर एक युवक को विभिन्न ब्रांड की 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें:  हरियाली तीज के रंग में रंगा नैनीताल पुलिस परिवार, मधुबन वाटिका में सजा उत्सव का भव्य मंच, सावन के झूले, मेहंदी-रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, तीज क्वीन समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर...

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को काठगोदाम थाना पुलिस ने हाइडिल गेट, देवखड़ी टिनशेड, जवाहर ज्योति और दमुवाढूंगा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान पुलिस ने रजत कुमार पुत्र सतीश कुमार, निवासी देवाशीष होटल के पीछे, हल्द्वानी, नैनीताल, स्थायी निवासी न्यू आवास विकास कॉलोनी, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा।

यह भी पढ़ें:  खनिज नियम संग्रह पुस्तक का विमोचन, खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और सुशासन की नई पहल, ‘खनिज नियम संग्रह पुस्तक’ का विमोचन, स्वतंत्रता दिवस पर खनन विभाग की अभिनव पहल, एक ही पुस्तक में मिलेगी खनन से जुड़े सभी कानूनों, नियमों और प्रक्रियाओं की समग्र जानकारी...

 

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में मैकडॉवेल्स नंबर-1, 8 PM प्रीमियम ब्लैक व्हिस्की, इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग और मैजिक मोमेंट्स शामिल हैं।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में FIR संख्या 101/2026 दर्ज करते हुए धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें:  हरियाली तीज के रंग में रंगा नैनीताल पुलिस परिवार, मधुबन वाटिका में सजा उत्सव का भव्य मंच, सावन के झूले, मेहंदी-रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, तीज क्वीन समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर...

 

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र

कांस्टेबल टीकाराम

 

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में चेकिंग एवं निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ad