फरार वारंटी पर बनभूलपुरा पुलिस का शिकंजा, ठिकाने बदलकर बच रहा था आरोपी आखिरकार गिरफ्तार…
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे एक वारंटी को पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वारंटी सलमान पुत्र मोहम्मद यामीन (25 वर्ष) निवासी मोहम्मदी मस्जिद के आगे वाली गली, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी क्रिमिनल केस संख्या 3131/21, मु.अ.सं. 102/21, धारा 379/411 भादवि से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित चल रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने 5 अगस्त 2026 को न्यायालय द्वारा जारी वारंट की तामील कराते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर जनपद में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
* उपनिरीक्षक मनोज यादव
* कांस्टेबल हरीश रावत
* कांस्टेबल हेम चंद डालाकोटी
* कांस्टेबल रवीन्द्र बोहरा
