राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत…

बिंदुखत्ता में लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का संगम, रामलीला मंचन देखने उमड़े क्षेत्रवासी…
लालकुआं। बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम में आयोजित रामलीला के चौथे दिन भगवान श्रीराम की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पारंपरिक रंगमंच से सजे इस आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी मुख्य अतिथि तथा स्थानीय अतिथि के रूप में बी. सी. शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने ऐसे आयोजनों को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने और नई पीढ़ी को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह तुलेरा, प्रबंधक विनोद सिंह बिष्ट और संगठन मंत्री पूरन बिष्ट के नेतृत्व में आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सचिव प्रकाश चंद जोशी, कोषाध्यक्ष किशन पांडेय, भरत नेगी, उपाध्यक्ष धन सिंह गढ़िया, गोविंद गढ़िया, रोशन तिवारी, दीपचंद जोशी, उपप्रबंधक चंचल सिंह कोरंगा, प्रकाश मिश्रा, उपसचिव सुंदर खर्कवाल, नीरज अधिकारी, मेकअप इंचार्ज पूरन बिष्ट, सुरक्षा प्रभारी लक्ष्मण सिंह नैनवाल और उर्मिला धामी सहित बिंदुखत्ता वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट समेत सभी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने रामलीला के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने के साथ ही उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

